Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए अपनाये ये 5 घरेलू उपाय - Biyani Times
Breaking News

डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए अपनाये ये 5 घरेलू उपाय

ज्योति गोस्वामी

मौसम बदलते ही डेंगू, चिकनगुनिया जैसी मच्छरों से होने वाली बीमारियां तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वो खुद को इन जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखें। इन बीमारियों से पीड़ित मरीज के जोड़ों में दर्द रहने के साथ उसके सिर में भी काफी दर्द रहता है।इतना ही नहीं मरीज के प्लेटलेट्स भी काफी कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आपके घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपको इन बीमारियों के प्रकोप से छुटकारा दिला सकती हैं। आइये जानते हैं उन्ही 5 घरेलू उपाय के बारे में

नारियल पानी – डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

 

तुलसी के पत्ते – तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी सकते हैं।

मेथी की पत्तियां – डेंगू के बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है।

गिलोय – गिलोय का जूस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के दौरान नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ते हैं और प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।

चुकंदर और गाजर – चुकंदर के रस में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक ग्लास गाजर के रस में मिलाकर पिएं तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से

Check Also

बियानी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर, – बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग संगम” कार्यक्रम का भव्य …