बियानी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर, – बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग संगम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थियों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया और योग दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनाता है।” उन्होंने सभी को स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के प्रति जागरूक करना और उसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर संपत सिंह ने किया।

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …