Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड - Biyani Times
Breaking News

PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को बहुमत मिला है. 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया रिकॉर्ड बना है.

NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. 2019 में NDA ने 8 राज्यों में क्लीन स्वीप किया था. मोदी सरकार के 50 में से 37 केंद्रीय मंत्रियों को जीत मिली. यूपी में मोदी सरकार के 11 से 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे हैं.

इस बार के लोकसभा चुनाव में NOTA का नया रिकॉर्ड बना. इंदौर में 2.18लाख वोट NOTA पर गए, 2019 का 51,660 वोटों का रिकॉर्ड था. वहीं भाजपा ने अयोध्या समेत हिंदी बेल्ट में ही 67 लोकसभा सीटें गंवाई. लेकिन दक्षिण भारत में जीत के नये दरवाजे खुले.वहीं इन लोकसभा चुनाव में गठबंधन का दौर लौटा, क्षेत्रीय दल फिर उभरे, सियासी दलों को सबक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में जनता ने चौंकाया. पीएम मोदी 1.52 लाख और अमित शाह 7.44 लाख वोटों से जीते राहुल गांधी वायनाड से 3.64 लाख, रायबरेली से 3.9 लाख वोट से जीते. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं, 8 बार सांसद रही मेनका गांधी भी चुनाव हारी.

Check Also

biyanitimes sep 26 cover

September 2026 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – September 2026 Edition