Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस को मिला AI में शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार - Biyani Times
Breaking News

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस को मिला AI में शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

जयपुर। फर्स्ट इंडिया एजुकेशन समिट 2025 (सीजन-7) के दौरान बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में शिक्षा उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के सम्मान से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद्र बैरवा और कैबिनेट मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा प्रदान किया गया।

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस ने एआई के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते हुए एक विशेष पाठ्यक्रम विकसित किया और विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किए, जो उनके प्लेसमेंट में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इसके साथ ही संस्थान ने अपनी वेबसाइट में दो एआई टूल्स का एकीकरण किया और स्वयं का गुरुकेपीओ एआई टूल विकसित किया है। यह टूल विद्यार्थियों को अकादमिक सवालों के आसान और शीघ्र उत्तर देने में सक्षम है। जो शिक्षा क्षेत्र में एक नवाचार मील का पत्थर साबित हो रहा है।

कार्यक्रम में बियानी कॉलेज के अकादमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी व उनकी टीम ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. बियानी ने कहा कि बियानी संस्थान सदैव नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समर्पित रहा है। एआई के क्षेत्र में यह प्रयास विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …