Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में दस दिवसीय कार्यशाला "नौकरी लेना नहीं, नौकरी देना का हुआ शुभारंभ - Biyani Times
Breaking News

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में दस दिवसीय कार्यशाला “नौकरी लेना नहीं, नौकरी देना का हुआ शुभारंभ

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शुक्रवार को दस दिवसीय कार्यशाला “नौकरी लेना नहीं, नौकरी देना है” का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास तथा उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है।

कार्यशाला के पहले दिन सत्र में कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय बियानी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए जोखिम उठाने के महत्व को बताया । उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने और मंच पर सहजता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों करवाई , जिससे उनका स्टेज फियर दूर हो सके।

डॉ. बियानी ने ‘गुरु’ और ‘मैरीकॉम’ जैसी फिल्मों के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आज का युवा केवल नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन सकता है, यदि वह अपनी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा में विकसित करे।”

यह कार्यशाला आगामी दस दिनों तक डॉ. संजय बियानी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रैक्टिकल गतिविधियों और मार्गदर्शन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता से जुड़े व्यावसायिक कौशल और चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …