Breaking News

19 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क भरे जा सकेंगे पीजी परीक्षा फॉर्म

जयपुर। राजस्थान युनिवर्सिटी में सत्र 2016-17 के लिए यूजी के फॉर्म लेट फीस से भरे जा रहे हैं। वहीं अब पीजी समेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख तीन दिन बढ़ा दी गई है। छात्र अब 17 से 19 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के भर सकते हैं। वहीं एक दिन 20 दिसंबर को 100 रूपए की लेट फीस के साथ फॉर्म भरे जाएंगे (एमबीए व लॉ के अलावा)। वहीं अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए 100 रूपए लेट फीस के साथ 19 दिसंबर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है। उनके लिए लेट फीस से पांच दिन अतिरिक्त दिए गए हैं। इससे पहले एमबीए की परीक्षाएं शुरू की जा चुकी हैं और 29 दिसंबर से लॉ फाइव ईयर की परिक्षाएं होंगी।

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …