Breaking News

कालेधन पर मोदी सरकार की नई स्कीम

नई दिल्ली। देश में 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही कालाधन रखने वालों के लिए परेशानी बनी हुई है। अब सरकार ने कालेधन वालों के लिए एक स्कीम का एलान किया है। सरकार ने नोटबंदी को देखते हुए अघोषित आय वालों को कर, जुर्माना और उपकर चुकाकर पाक-साफ निकलने के लिए हाल ही में आय घोषणा योजना पार्ट- 2 का एलान किया है जिसके तहत 31 मार्च तक अघोषित आय का खुलासा किया जा सकता है। स्कीम के तहत कालाधन धारक चाहें तो ईमेल के जरिए भी कालेधन की सूचना दे सकतें हैं। यह योजना 17 दिसंबर से 31 मार्च 2017 तक खुली रहेगी और जो  व्यक्ति अघोषित आय को घोषित करना चाहते हैं वे इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आयकर, जुर्माना और पीएम गरीब कल्याण उपकर समेत कुल 49.9 फीसदी कर चुकाना होगा।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …