कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्रा पर जाएगी सिरिशा
कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्रा पर जाएगी सिरिशा

कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्रा पर जाएगी सिरिशा

पदमा बैरवा
अंतरिक्ष में अगर लड़कियों के जाने की बात करें तो सबसे पहले आपको कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स की ही याद आएगी। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। जी हाँ इन दोनों महिला अंतरिक्ष यात्री के बाद अब एक और भारतवंशी बेटी अंतरिक्ष में जाने वाली है। जिनका नाम सिरिशा बांदला है और उनकी उम्र 34 वर्ष है।  सिरिशा रिचर्ड ब्रैन्सन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट से 11 जुलाई को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी।
इन दिनों अमेरिका में भारतीय मूल की सिरिशा अंतरिक्ष यात्रा के लिए आवश्यक चीजों को सीखने में लगी हैं। अब अंतरिक्ष में जाने की उनकी तैयारी लगभग अंतिम दौर में हैं। वह 11 जुलाई को यूनिटी 22 मिशन के तहत वर्जिन के रिच र्ड ब्रेंसन के साथ अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी।

आंध्र प्रदेश में हुआ सिरिशा का जन्म

सिरिशा आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली हैं। सिरिशा ने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल/एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग से ग्रैजुएट किया है। उसके बाद उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री ली है। सिरिशा फिलहाल वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन ऑपरेशंस को भी संभाल रही है। सिरिशा वर्जिन गैलेक्टिक के वीएसएस यूनिटी अभियान के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले छह यात्रियों में शामिल होंगी। कल्पना के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली भारत में जन्मी दूसरी बेटी होंगी सिरिशा जो अंतरिक्ष की सैर करने वाली है।
सिरिशा बांडला कल्पना चावला के बाद अंतरिक्ष में जाने वाली भारत में जन्मी दूसरी बेटी होंगी। जिस पर भारत को बहुत गर्व होगा। इनसे पहले भारतीय मूल से अंतरिक्ष में जाने वालो में कल्पना चावला, राकेश शर्मा और सुनीता विलियम्स नाम शामिल है।
पेशे से एयरोनॉटिकल इंजीनियर हैं सिरिशा बांडला उन्होंने ट्विटर पर अंतरिक्ष यात्रा में शामिल होने के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस करने की बात लिखी है। यह ऐसा मिशन है जिसमें कंपनी का उद्देश्य अंतरिक्ष में सभी का जाना-आना सुनिश्चित करना है।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …