Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
तुर्की में 2 सुरंगों के भीतर प्लेन उड़ाकर पायलट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड - Biyani Times
Breaking News
तुर्की में 2 सुरंगों के भीतर प्लेन उड़ाकर पायलट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
तुर्की में 2 सुरंगों के भीतर प्लेन उड़ाकर पायलट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

तुर्की में 2 सुरंगों के भीतर प्लेन उड़ाकर पायलट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

अनुष्का शर्मा

चेतालजा (तुर्की) में 2 सुरंग के भीतर प्लेन उड़ाने वाले इटली के स्टंट-पायलट दारियो कोस्ता पहले व्यक्ति बन गए हैं। विमान ने 44 सेकेंड्स में 2.26 किलोमीटर दूरी तय की और कोस्ता ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ चार और रिकॉर्ड बनाए। कोस्ता ने सुरंग में सबसे लंबे वक्त तक प्लेन उड़ाने का गिनीज़ रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी भी सुरंग में प्लेन नहीं उड़ाया है- किसी ने कभी ऐसा नहीं किया था – इसलिए मेरे दिमाग में एक बड़ा सवाल था कि क्या सब कुछ वैसा ही होगा जैसा हम उम्मीद कर रहे थे। जाहिर सी बात है कि सबकुछ हो जाने पर बड़ी राहत मिली, लेकिन सबसे बड़ी खुशी मुख्य भावना थी। मेरे लिए यह एक और सपना सच होने जैसा है।”

बता दें कि इतालवी पायलट ने 44 सेकंड से भी कम समय में दोनों सुरंगों को पार कर लिया है। कोस्टा ने पहली सुरंग के भीतर उड़ान भरी और चारों तरफ ठोस कंक्रीट के कारण एक मीटर से भी कम की ऊंचाई बनाए रखी।

इसके बाद, वह 360 मीटर की इस सुरंग से उड़ान भरते हुए बाहर आए और 360 मीटर दूर दूसरी सुरंग में गए, जिसे उन्होंने क्रॉस-विंड के बावजूद पूरी तरह से हासिल कर लिया। स्टंट पायलट ने 245 किमी/घंटा की औसत गति से 1160 मीटर सुरंग के माध्यम से उड़ान भरी।

उन्होंने 360 डिग्री लूप पूरा करके जश्न मनाया। बता दें कि उनकी इस उड़ान को एक हवाई जहाज (1,610 मीटर) के साथ सबसे लंबी सुरंग में उड़ने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ मान्यता दी गई है।

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि दो सुरंगों में प्लेन उड़ाने वाले पायलट का नाम डारियो कोस्टा (Dario Costa) है। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं और उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। पायलट डारियो कोस्टा ने टर्की (Turkey) के इस्तांबुल (Istanbul) शहर में Catalca Tunnels में ये कारनामा कर दिखाया है।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …