Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
ऑर्गन डोनेशन से मिला 3 लोगों को जीवनदान - Biyani Times
Breaking News

ऑर्गन डोनेशन से मिला 3 लोगों को जीवनदान

प्रदेश के एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात ब्रेन डेड घोषित एक युवक की किडनी अस्पताल में डायलिसिस करा रही 54 वर्षीय महिला को सफलता पूर्वक प्र्रत्यारोपित कर दी गई है।उसकी दूसरी किडनी शहर के ही एक अन्य निजी अस्पताल और हार्ट दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल को भेजा गया है। ट्रांसप्लांट टीम के डॉ शीलभद्र जैन ने बताया कि जयपुर जिले के फागी गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सोनू एक सङक हादसे में घायल हो गया था,जिसे जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टर्स कि टीम ने 28 नवंबर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने सोनू के परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित किया।परिजनों कि सहमति के बाद सोनू के अंगदान करने का निर्णय लिया गया।

Check Also

बियानी कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर, – बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग संगम” कार्यक्रम का भव्य …