Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
मार्च में EPFO शुरू करेगा आवास योजना, पीएफ खाते वालों के लिए खुशखबरी - Biyani Times
Breaking News

मार्च में EPFO शुरू करेगा आवास योजना, पीएफ खाते वालों के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली: अगर आपका ईपीएफ खाता है तो घर खरीदने की आपकी कोशिश अब रंग ला सकती है. सेवानिवृत्ति निधि निकाय यानि  ईपीएफओ अपने करीब चार करोड़ सदस्यों के लिए अगले महीने आवास योजना की शुरुआत कर रहा है जिसमें उसके सदस्य घर खरीदने के लिए अपने ईपीएफ खाते से भुगतान कर सकते हैं या ईएमआई भी दे सकते हैं.

सूत्रों की मानें तो ईपीएफओ ने अपने ग्राहकों के लिए आवास योजना को ठोस रूप दे दिया है. इस स्कीम को आठ मार्च के बाद किसी भी समय पेश किया जा सकता है. आठ मार्च तक पांच राज्यों के चुनाव समाप्त हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि योजना के तहत ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए सहायता प्रदाता के रूप में काम करेगा ताकि वे अपनी सेवाअवधि के दौरान अपने लिए घर खरीद सकें.

उन्होंने कहा कि ईपीएफओ के ग्राहक सदस्यों के साथ साथ उनके नियोक्ताओं को एक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाने की जरूरत होगी जो आगे बैंकों और बिल्डरों या विक्रेताओं से गठजोड़ करेंगे ताकि सदस्य घर खरीद सकें. इस योजना के तहत इस बात की परिकल्पना की गई है कि ग्रुप हाउसिंग सोसायटी में कम से कम 20 सदस्य हों ताकि इस सुविधा का लाभ लिया जा सके. सूत्रों के अनुसार ग्राहक सदस्य विभिन्न आवास योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभों को एक साथ जोड़ सकते हैं ताकि सरकार के सभी के लिये आवास के लक्ष्य पाने में आगे बढ़ा जा सके.

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …