Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
शाही अंदाज में मना हाथी का जन्मदिन, मंगाया गया लजीज केक - Biyani Times
Breaking News

शाही अंदाज में मना हाथी का जन्मदिन, मंगाया गया लजीज केक

ग्वाटेमाला सिटी: पालतू जानवरों का जन्मदिन मनाते हुए तो आपने कई बार देखा या सुना होगा, लेकिन ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में शानदार तरीके से एक मादा हाथी का बर्थडे मनाया गया. हाथी के 56वें जन्मदिन पर तरबूज, पपीता, केला और गाजर से बना लजीज केक मंगवाया गया था. पेकीडर्म उर्फ बोम्बी एक एशियाई मादा हाथी है. इसे 2008 में एक सर्कस से रेस्क्यू कर ला एयूरार चिड़ियाघर में लाया गया था.

इएफई न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्रॉमपीटो उसके बचपन के साथी रोमियोज इस हाथी की आदतों को बेहतर तरीके से समझते हैं. ये दोनों सात साल से इसकी देखभाल कर रहे हैं. वे कहते हैं कि इतने दिनों में इस हाथी के साथ उनका एक खास लगाव हो गया है. लंबे समय से साथ रहने के चलते उनका इस हाथी के साथ एक अलग रिश्ता बन गया है. वे इसे अब बेचना नहीं चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि ये एक प्यारा हाथी है. यह बेहद शांत रहती है. यह हाथी रोजाना 400 पौंड की फल और सब्जियां खाती है. उम्मीद है कि यह हाथी  70 साल और जीवित रहेगी. चिड़ियाघर के दूसरे स्टॉफ भी इस मादा हाथी को खूब प्यार करते हैं. वे इसकी सारी जरूरतों का ख्याल रखते हैं.

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …