Breaking News

टोक्यो ओलंपिक्स 2020 का हुआ समापन

तानिया शर्मा

कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद टोक्यो ओलंपिक का आयोजन सफल रहा। यह ओलंपिक खेल दूसरों से बिल्कुल अलग रहा। कोरोना महामारी के इस दौर के बीच हमने जो महसूस किया वो शायद ही हमने पहले कभी किया था। मगर हमने साथ में मिलकर इसे साकार कर दिखाया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के समापन की औपचारिक घोषणा की।

इस खेलों के महाकुंभ में 205 देश, 33 खेल, 339 इवेंट्स और 11 हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लिए थे। भारत इस ओलंपिक में सात पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा। ओलंपिक इतिहास में भारत का यह सबसे शानदार प्रदर्शन है। खेलों के महाकुंभ में भाग लेने के लिए इस बार भारत की तरफ से सबसे बड़ा दल (128) टोक्यो पहुंचा था, जिन्होंने कुल 18 स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लिया था। सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया लेकिन कुछ पदक तक पहुंचने से चूक गए लेकिन कुछ ने बाजी मारी और देश को गौरवान्वित किया। अब अगला ओलंपिक 2024 में पेरिस में होगा।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में कौनकौन से देश ने जीता मैडल 

टोक्यो ओलंपिक 2020 में अमेरिका ने 39 गोल्ड, 41 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज समेत कुल 113 मेडल अपने नाम किए, जबकि चाइना ने 28 स्वर्ण, 32 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 88 पदक हासिल किए। वहीं जापान के खाते में 58 मेडल आए, जिसमें 27 गोल्ड, 14 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज हैं।

भारत ने 7 मेडल जीत रचा था इतिहास

भारत ने शनिवार को दो मेडल जीतते हुए तोक्यो ओलिंपिक में इतिहास रच दिया। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत की तोक्यो ओलिंपिक में शुरुआत सिल्वर मेडल से कराई थी तो जेवलिन थ्रो ऐथलीट नीरज ने गोल्डन अंत किया।

वह भारतीय ऐथलेटिक इतिहास में पहला मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बने। यह भारत का तोक्यो में 7वां मेडल भी रहा। इसके साथ ही भारत ने अपने लंदन ओलिंपिक-2012 के बेस्ट प्रदर्शन 6 मेडल को पीछे छोड़ दिया।

पीएम मोदी ने जापान सरकार को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक की सही सलामत मेजबानी के लिए जापान सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘भारतीय दल द्वारा जीते गए पदकों ने देश को गौरवान्वित किया है और इसी तरह नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए जमीनी स्तर पर खेलों को और लोकप्रिय बनाने के लिए काम करते रहने का समय आ गया है।’

Check Also

जयपुर में फिटनेस के लिए ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन शुरू:स्थानीय सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी, टू-व्हीलर की भी होगी जांच

राजस्थान के 83 फिटनेस सेंटर 1 अक्टूबर 2024 से बंद हो जाएंगे, क्योंकि सड़क परिवहन …