Breaking News

E-Paper

नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम

जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला रहा. नीट-यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की AIR-1 मतलब 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले.

कट ऑफ 137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंची. यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है.राजस्थान में सबसे अधिक 11 छात्रों को 100 प्रतिशत अंक मिले है.

वहीं तमिलनाडु से 8 और महाराष्ट्र के 7 छात्रों ने उपलब्धि हासिल की है. पूरे अंक पाने वालों में 67 स्टूडेंट्स में 14 लड़कियां शामिल हैं. 23.33 लाख में से 13.16 लाख छात्र काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई हुए हैं.सामान्य वर्ग की कट ऑफ 720-164, रही है. ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग की कट ऑफ 163 से 129 अंक रही है.

INDIA ब्लॉक की बैठक आज:सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा, TDP-JDU के समर्थन लेने पर भी चर्चा होगी

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा।

INDIA दलों की यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। इस मीटिंग के अलावा एक मीटिंग कांग्रेस पार्टी की भी होगी। इसमें यह तय होगा कि गठबंधन के नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग में क्या रुख अपनाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार को नतीजों के बाद कहा था कि हम आगे की रणनीति मीटिंग के बाद ही बताएंगे। अगर पूरी स्ट्रैटजी अभी बता दी, तो मोदी जी होशियार हो जाएंगे। वहीं, राहुल गांधी ने भी कहा था कि विपक्ष में बैठने या सरकार बनाने का फैसला मीटिंग में ही होगा।

दरअसल, नतीजों में गठबंधन को कुल 204 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।

ममता बनर्जी की TMC के 29 सांसदों के अलावा TDP और JDU के समर्थन की भी गठबंधन को जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पार्टियों को गठबंधन में शामिल करना है या नहीं, इस पर भी आज मीटिंग में चर्चा होगी।

राजस्थान में अब अन्नपूर्णा रसोई से मिलेगा भरपेट खाना, 8 रुपए में 600 ग्राम भोजन…मैन्यू में और क्या-क्या बदला?

राजस्थान में सरकार बदल गई है, पिछली गहलोत सरकार की चलाई गई योजनाओं का खाका भी बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है जिसका श्री गणेश इंदिरा रसोई योजना से हुआ जहां हाल में पीएम मोदी के जयपुर दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा ने इस योजना का नाम बदल कर समीक्षा करने का कहा था. वहीं अगले ही दिन योजना को लेकर सरकार आदेश भी जारी हो गए और योजना का नाम बदलकर श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना कर दिया गया.

मुख्यमंत्री भजनलाल ने इस दौरान कहा कि इन्दिरा रसोई योजना की समीक्षा कर इसमें पाई गई सभी खामियों को दूर कर प्रदेश में आमजन को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन देना हमारा ध्येय है. उन्होंने कहा कि इस योजना की समीक्षा में कई कमियां पाई गई और वर्तमान मैन्यू में भोजन की मात्रा लगभग 450 ग्राम है जो कम है. ऐसे में अब नए सिरे से आमजन को खाना मिलेगा, आइए जानते हैं कि यह योजना अब किस ढंग से नए कलेवर में आएगी और खाने का मैन्यू क्या रहेगा.