Breaking News
बियानी नर्सिग कॉलेज में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
बियानी नर्सिग कॉलेज में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

बियानी नर्सिग कॉलेज में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

विद्याधर नगर स्थित बियानी नर्सिग कॉलेज में शुक्रवार को मनिपाल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधन में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मनिपाल हॉस्पिटल  की मार्केटिंग मैनेजर उपासना खर्सवा और फिजिश्यिन पूनम चौधरी ने कॉलेज के विद्यार्थीयों, शिक्षकों और विशिष्ट शिक्षकों का फ्री हेल्थ चेकअप किया।

फ्री हेल्थ चेकअप  ब्लड, शुगर, बीपी,ईसीजी,वेट और डॉक्टर परामर्श से लिया गया। इस कैंप में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बियानी नर्सिग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल जीसू जार्ज के बताया कि हमें हमारे स्वास्थ के प्रति जागरूक रहना चाहिए।अगर हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होगे तो हम बहुत सी बीमारियों का शिकार हो जाते है और इसके लिए हमें समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहना चाहिए।

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …