Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
चुनाव आयोग ने किया 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान - Biyani Times
Breaking News

चुनाव आयोग ने किया 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को देश के यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही यूपी, मणिपुर,उत्तराखंड,पंजाब और गोवा में चुनावी हलचलें बढ़ गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने आयोग के सदस्यों के साथ बुधवार को की एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी  देते हुए बताया कि उत्तरप्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव करवाएं जाएंगे। जबकी मणिपुर की 60 सीटों पर 2 चरणों मतदान करवाए जाएंगे। वही दूसरी ओर पंजाब की 117 सीटों ,उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर 1-1 चरण में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के लिए पहला मतदान 4 फरवरी जबकी आखिरी मतदान 8 मार्च को होगा । वहीं चुनावों की मतगणना 11 मार्च को होगी। जैदी ने बताया कि पांच राज्यों के कुल 690 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाले चुनाव में 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता हिस्सा लेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 1.85 लाख मतदान केन्द्र बनाने का निर्णय लिया है।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …