Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 208 रन से हराकर लगातार छठी सीरीज जीती, - Biyani Times
Breaking News

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 208 रन से हराकर लगातार छठी सीरीज जीती,

हैदराबाद: टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के एकमात्र टेस्ट मैच में 208 रन से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ उसने सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाकर विराट कोहली (विराट खोली) की कप्तानी में लगातार छठी सीरीज जीत ली. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 19 टेस्ट से अजेय है, वहीं धरेलू धरती पर वह साल 2012 के बाद से नहीं हारी है. कोहली ने कप्तान के रूप में महान सुनील गावस्कर सुनील  गावस्कर का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. कोहली को पहली पारी में होदरा शतक लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. बांग्लादेश की टीम 459 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 250 रन ही बना पाई. गेंदबाजी में टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने चार-चार विकेट झटके, जबकि ईशांत शर्मा को दो विकेट मिले. बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्लाह ने सबसे अधिक 64 रन बनाए.

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …