Breaking News
पीएम मोदी के सामने पुष्कर धामी ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ
पीएम मोदी के सामने पुष्कर धामी ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ

पीएम मोदी के सामने पुष्कर धामी ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ

पुष्‍कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्‍तराखंड राज्‍य के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है। देहरादून के परेड ग्राउंड में बुधवार को हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ​गुरमीत सिंह ने 46 वर्षीय धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.कार्यक्रम में शिरकत करने वाले प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों में अमित शाह और नितिन गडकरी प्रमुख थे। यूपी के ‘मनोनीत’ सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। आपकी जानकारी के लिए बता दे की हाल ही में घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी ने उत्‍तराखंड की 70 में से 47 सीट पर जीत हासिल की है और दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई।

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …