Breaking News

हवाई सफर हुआ ऑटो से भी सस्ता

नई दिल्ली, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने दावा करते हुए कहा है कि देश में हवाई जहाज का सफर करना अब प्रति किलोमीटर के हिसाब से ऑटो रिकशा के किराए से भी सस्ता हो गया है। जयंत सिन्हा ने यह बात इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन के २७वें अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट सममेलन में कही। उन्होंने आगे कहा कि आज के भारत में हवाई जहाज का किराया एक ऑटोरिकशा के किराए से भी कम हो गया है, कुछ लोग कहेंगे कि मैं बेकार की बात कर रहा हूं, लेकिन यह हकीकत है। अपने दावे के पीछे के गणित को बताते हुए सिन्हा ने कहा कि मौजूदा समय में इंदौर से दिल्ली के लिए यात्री हवाई यात्रा के लिए केवल ५ रुपए प्रति किलोमीटर का किराए का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन एक ऑटो रिकशा की सवारी करते हैं तो आपको ८ से १० रुपए प्रति किलोमीटर तक का किराया देना होता है।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …