Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
पंकज कुमार सिंह बने BSF के नए महानिदेशक - Biyani Times
Breaking News
पंकज कुमार सिंह बने BSF के नए महानिदेशक
पंकज कुमार सिंह बने BSF के नए महानिदेशक

पंकज कुमार सिंह बने BSF के नए महानिदेशक

पदमा बेरवा
68 साल के पंकज सिंह राजस्थान काडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में BSF के स्पेशल डीज… पंकज कुमार सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नए महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किए गए हैं. वहीं संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और बालाजी श्रीवास्तव
वरिष्ठ IPS अधिकारी पंकज कुमार सिंह बने BSF के नए महानिदेशक, पिता भी रह चुके हैं इसी पद पर काबिज
पंकज सिंह ने जयपुर के महानिरीक्षक के रूप में भी काम किया है और बाद में अपराध शाखा का नेतृत्व किया. पंकज सिंह अगले वर्ष दिसम्बर में बीएसएफ के डीजी के पद से सेवानिवृत्त होंगे.

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज सिंह बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नये महानिदेशक (DG) नियुक्त किये गये. यह पद करीब तीन दशक पहले उनके पिता प्रकाश सिंह संभाल चुके हैं. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1988 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी सिंह वर्तमान में बल के नयी दिल्ली मुख्यालय में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं. वह 31 अगस्त को बल के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे.

जयपुर के महानिरीक्षक के रूप में भी किया है काम

पंकज सिंह ने जयपुर के महानिरीक्षक के रूप में भी काम किया है और बाद में अपराध शाखा का नेतृत्व किया. पंकज सिंह अगले वर्ष दिसम्बर में बीएसएफ के डीजी के पद से सेवानिवृत्त होंगे. सरकार ने साथ ही 1988 बैच के आईपीएस अधिकारियों संजय अरोड़ा (तमिलनाडु कैडर) और बालाजी श्रीवास्तव (एजीएमयूटी कैडर) को क्रमश: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का नया प्रमुख नियुक्त किया.

कुछ हफ्तों के लिए दिल्ली के प्रभारी पुलिस आयुक्त रहें

अस्थाना के पदभार संभालने से पहले श्रीवास्तव कुछ हफ्तों के लिए दिल्ली के प्रभारी पुलिस आयुक्त थे. इस बीच प्रकाश सिंह ने अपने बेटे को बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं.’’ 1959 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह 1994 में बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए थे. वह वर्तमान में पुलिस फाउंडेशन और संस्थान के अध्यक्ष हैं, जो एक बहु-विषयक विचार मंच है जो पुलिस सुधारों और अनुसंधान, क्षमता निर्माण और नीति समर्थन के माध्यम से पुलिसिंग में सुधार के लिए काम करने के लिए समर्पित है.

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …