मुंबई की ट्रैफिक पुलिस सबसे पहले बनी कैशलेस

मुंबई। मुंबई की ट्रैफिक पुलिस देश की सबसे पहली कैशलेस पुलिस बन गई है। इसके बाद अब सड़क पर तैनात कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी नकद राशि में जुर्माना नहीं लेगा। पुलिस विभाग से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पुलिस विभाग ने ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के हाथों में अब रसीद बुक की जगह कार्ड स्वाइप मशीन  और  कमर में बड़े बैग की जगह छोटा प्रिंटर थमाया है। यातायात पुलिस अब नियमों को तोड़ने वालों से कार्ड से ही जुर्माना वसुल रही है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के कैशलेस इंडिया कैंपेन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने ये फैसला किया है। और मुंबई की यातायात पुलिस पूरी तरह से कैशलेस हो गई है।

Check Also

बियानी के एमसीए की छात्राओं ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में लहराया सफलता का परचम

मैरिट सूची में निकिता सोनी को पाँचवीं तथा मनीषा सोनी को नौवीं रैंक प्राप्त जयपुर। …