Breaking News

वायुसेनाध्यक्ष ने मिग -21 उड़ा कर रचा इतिहास

बाड़मेर । देश के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने मिग -21 को उड़ाया । बतौर वायुसेना अध्यक्ष मिग को उड़ाने वाले 15 साल में पहले वायुसेना हैं। वायुसेनाध्यक्ष बनने के बाद अग्रिम मोर्चे के दौरे पर गुरवार को बाड़मेर के उत्तरलाई एयरचीफ मार्शल धनोआ पहुंचे थे। गौरतलब है कि मिग-21 के विशेषज्ञ पायलट एयरचीफ मार्शल धनोआ ने करगिल युद्ध के दौरान इस तरह का विमान उड़ा कर दुश्मन के कई ठिकाने ध्वस्त किए थे। जिसके लिए उन्हें युद्धसेवा मेडल से नवाजा गया था। एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ सामरिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिमी मोर्चे पर पहुंचे थे। अग्रिम मोर्चे के तीन दिवसीय दौरे पर निकले धनोआ ने उत्तरलाई एयरबेस से मिग -21 विमान को अकेले उड़ा कर की। वायुसेनाध्यक्ष ने वायुयोद्धाओं को सजग और सतर्क रहने की सीख दी।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …