Breaking News
करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया खास तोहफा , किए 2 बड़े ऐलान
करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया खास तोहफा , किए 2 बड़े ऐलान

करण जौहर ने अपने 50वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया खास तोहफा , किए 2 बड़े ऐलान

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर ने 25 मई को अपने 50वें जन्मदिन पर घोषणा की वह एक एक्शन फिल्म बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीजिंग डेट का भी ऐलान किया। यह फिल्म अगले साल यानि 10 फरवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक्साइटमेंट और रिफलेक्शन का एक नोट साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘मैं आज 50 साल का हो गया जबकि मुझे पता है कि यह जीवन का एक मध्य-बिंदु है, लेकिन मैं खुद को एक्साइटेड रखने वाले तरीकों से दूर नहीं कर सकता। कुछ लोग इसे मिड-लाइफ क्राइसिस कहते हैं, मैं इसे गर्व से सिर्फ ‘बिना किसी माफी के जिंदगी जीना’ कहता हूं।’

आपको यह बात जानकार हैरानी होगी कि करण जौहर ने अपने करियर में अब तक केवल रोमांटिक फिल्मों का ही निर्देशन किया है। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू करने वाले करण, अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। रोमांटिक फिल्मों के बाद अब वह एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इसका एलान उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से किया है। उन्होंने फैंस के लिए एक नोट शेयर किया है।

रानी की प्रेम कहानी

उन्होंने लिखा, ‘मैंने 27 से अधिक वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है और मैं अब तक का सबसे अच्छा अनुभव पाकर खुद को खुशनसीब मानता हूं!!! कहानियां सुनाना, कंटेंट बनाना, प्रतिभाशाली कलाकारों को अपने आंखों के सामने देखना यह एक बड़े सपने की तरह है।’ करण ने कहा कि वह फिल्ममेकिंग को लेकर काफी जूनून हैं। इस लिए इस खास दिन पर वह अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर रहे हैं। करण ने कहा कि वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के 2 महीने बाद एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। साथ ही उनका कहना है की इसके लिए लोगों का आशीर्वाद भी लिया।

Check Also

Biyanitimes_aug26_cover

August 2026 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – AUGUST 2026 Edition