आमिर खान की नई फिल्म लाल सिंग चड्ढा का ट्रेलर हुआ रिलीज़
आमिर खान की नई फिल्म लाल सिंग चड्ढा का ट्रेलर हुआ रिलीज़

आमिर खान की नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर हुआ रिलीज़

आमिर खान और करीना कपूर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर रोचक जानकारी सामाने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि, लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर को आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर दी है।

इस वीडियो आमिर खान अपनी बात को रख रहे हैं, तभी एक व्यक्ति उनसे लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर के बारे में पूछता है, सर लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर कब दिखाओंगे। सुपरस्टार कहते हैं 29 मई IPL फिनाले मैच की फर्स्ट इनिंग के दूसरे टाइम आउट के दौरान फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इस वीडियो को प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर लिखा, 29 मई को मोस्ट अवेटेड टी20 क्रिकेट फाइनल मैच की पहली इनिंग के दूसरे टाइम आउट के दैरान ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर लॉन्च होगा।

लाल सिंह चड्ढा की कहानी
ये फिल्म में साल 1994 में आई अमेरिकी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। ये फिल्म प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। वहीं, फिल्म में उस दौरान हुईं कुछ राजनीतिक घटनाओं को भी दिखाया जाएगा। वायकॉम 18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माया गया है। लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। फिल्म ऑपरेशन ब्लू स्टार और बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर भी आधारित होगी। खान फिल्म में एक सिख चरित्र की भूमिका निभाएंगे, और कपूर उनकी प्रेम रुचि को निभाते हैं

हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक
आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई हॉलीवुड मूवी फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आमिर-करीना की जोड़ी एक बार फिर साथ देखने को मिलेगी। इसके पहले दोनों फिल्म थ्री इडिट्स में साथ नजर आए थे।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का गम भुलाकर आमिर खान अब जल्द ही अपनी नई फिल्म लाल चड्ढा को लेकर आने वाले हैं. ये फिल्म हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरेस्ट गंप का ऑफिशियल रीमेक है। जिसके लिए फिल्म के मेकर्स लंबे टाइम से कोशिश कर रहे थे।

Check Also

What you think today becomes what you achieve tomorrow.

Every great achievement begins as a small thought in the mind of someone who dared …