फेमस सिंगर जस्टिन बीबर रामसे हंट सिंड्रोम के हुए शिकार, जानें- इसके लक्षण, कारण और उपचार
फेमस सिंगर जस्टिन बीबर रामसे हंट सिंड्रोम के हुए शिकार, जानें- इसके लक्षण, कारण और उपचार

फेमस सिंगर जस्टिन बीबर रामसे हंट सिंड्रोम के हुए शिकार, जानें- इसके लक्षण, कारण और उपचार

हॉलीवुड के फेमस सिंगर जस्टिन बीबर के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। ख़बरों की मानें तो फेमस सिंगर जस्टिन बीबर Ramsay Hunt syndrome के शिकार हो गए हैं।इस बात की आधिकारिक घोषणा स्वंय बीबर ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि उनके आधे चेहरा पर पैरालिसिस हो चुका है। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से प्रार्थना करने का अनुरोध किया है। यह खबर सुनते ही बीबर के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस गंभीर बीमारी के चलते बीबर ने सभी कार्यक्रमों को तत्काल रद्द कर दिया है।

विशेषज्ञों की मानें तो रामसे हंट सिंड्रोम तंत्रिका संबंधी बीमारी है।इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर चकत्ते निकल आते हैं। वहीं, व्यक्ति को लकवा भी मार सकता है। इससे व्यक्ति को सुनने की क्षमता भी कम हो जाती है।  आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ जरुरी जानकारी साझा कर रहे है।

रामसे हंट सिंड्रोम क्या है : –

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जिस वायरस से चिकन पॉक्स होता है। उसी वायरस से रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt syndrome) की बीमारी भी होती है। वहीं, व्यक्ति Ramsay Hunt syndrome से संक्रमित तब होता है। जब वेरिसेला जोस्टर वायरस मस्तिष्क के नस को संक्रमित करता है। इस बीमारी के चलते पीड़ित व्यक्ति के चेहरे और कान के आसपास चकत्ते आने लगते हैं। रामसे हंट सिंड्रोम के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार कराना चाहिए। लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो सकता है।

लक्षण

रामसे हंट सिंड्रोम (Ramsay Hunt syndrome) के लक्षण है – आंखों में सूखापन, चेहरे पर चकत्ते आना , एक कान से सुनाई न देना,चेहरे का एक तरफ लटकना, कान के पर्दे पर रैशे आना

उपचार

इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर प्राथमिक स्तर पर दर्द निवारक दवाइयां देते हैं उनके सेवन से चक्कर आने जैसी समस्या में आराम मिलता है। हालांकि, स्वस्थ होने के लिए उपचार अनिवार्य है। इसके लिए मामूली लक्षण दिखने पर भी इलाज करवाएं।

 

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …