Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
भारत को शूटिंग वर्ल्‍डकप के पहले दिन पूजा घटकर ने दिलाया ब्रॉन्‍ज मेडल - Biyani Times
Breaking News

भारत को शूटिंग वर्ल्‍डकप के पहले दिन पूजा घटकर ने दिलाया ब्रॉन्‍ज मेडल

नई दिल्‍ली: पूजा घटकर ने कुछ तकनीकी दिक्कतों से उबरते हुए आज यहां महिला 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता जिससे भारत ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) वर्ल्‍डकप में सकारात्मक शुरुआत की. पूर्व एशियाई चैम्पियन 28 साल की पूजा फाइनल में 228.8 के स्कोर के साथ पोडियम में जगह बनाने में सफल रही और यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में वर्ल्‍डकप में अपना पहला मेडलजीता. चीन की मेंगयाओ शी ने 252 .1 अंक के साथ गोल्‍ड मेडल जीतते हुए स्पर्धा में नया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया. मेंगयाओ की हमवतन डोंग लिजी ने प्रतियोगिता के पहले दिन 248.9 अंक के साथ सिल्‍वर मेडल अपने नाम पर किया. पिछले साल मामूली अंतर से रियो ओलिंपिक कोटा हासिल करने में नाकाम रही पूजा ने फाइनल राउंड की शुरुआत 10.4 अंक के साथ की और कुछ मौकों पर चूकने के अलावा अच्छा स्कोर बनाया. वह पहले चरण के बाद 104.6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर थीं.

लिजी ने इस दौरान पूजा को कड़ी टक्कर दी जबकि मेंगयाओ ने शीर्ष पर बढ़त बरकरार रखी. पूजा ने अपने 19वें और 21वें शाट में क्रमश: 10 . 8 और 10 . 7 अंक के साथ ब्रॉन्‍ज मेडल पक्का किया. फाइनल के दौरान पूजा की बंदूक का ‘ब्लाइंडर’ भी गिर गया और उन्हें अंतिम कुछ शॉट आंख बंद करके लगाने पड़े. क्वालीफिकेशन में पूजा 418 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं जबकि मेंगयाओ ने 418 . 6 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था. लिजी ने 417.7 अंक जुटाए थे.

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …