Breaking News
एचआरडी मंत्रालय ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से बिना स्वीकृति चलने वाले पाठ्यक्रमों को मान्यता दी
एचआरडी मंत्रालय ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से बिना स्वीकृति चलने वाले पाठ्यक्रमों को मान्यता दी

एचआरडी मंत्रालय ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से बिना स्वीकृति चलने वाले पाठ्यक्रमों को मान्यता दी

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से अनुमोदन के बिना संचालित शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रमों को पूर्वव्यापी मान्यता प्रदान की है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकार के संस्थानों द्वारा पूर्वव्यापी कुछ शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों को नियमित करने के लिए दो राजपत्र अधिसूचनाएं निकाली हैं।

इन कार्यक्रमों को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से बिना किसी औपचारिक मान्यता के चलाया जा रहा था। मंत्री ने कहा कि यह फैसला उन छात्रों के हित में लिया गया है जिनके इसमें नुकसान होने की संभावना थी। एचआरडी मंत्रालय के इस कदम से 13,000 से अधिक छात्रों और 17,000 से ज्यादा पढ़ा रहे शिक्षकों को राहत मिलेगी।

निशंक ने कहा कि हमने केंद्र और राज्य सरकार के कुछ संस्थानों द्वारा पूर्वव्यापी  शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों को नियमित करने के लिए गजट अधिसूचना जारी की है। ये कार्यक्रम एनसीटीई से बिना किसी औपचारिक मान्यता के आयोजित किए जा रहे हैं।

 

Check Also

Krishna Janmastmi celebration 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कृष्ण लीला दर्शन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “कृष्ण लीला दर्शन …