दिल्ली यूनिवर्सिटी एक जुलाई से आयोजित करेगी यूजी- पीजी कोर्सेस की परीक्षा
दिल्ली यूनिवर्सिटी एक जुलाई से आयोजित करेगी यूजी- पीजी कोर्सेस की परीक्षा

दिल्ली यूनिवर्सिटी एक जुलाई से आयोजित करेगी परीक्षा

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने यूजी और पीजी कोर्सेस की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक यूजी और पीजी के आखिरी साल की परीक्षाएं एक जुलाई से कराई जाएंगी। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पीजी और यूजी के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं को रविवार को भी आयोजित कराई जाएगी।

यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया गया है कि अगर परीक्षा तक भी कोविड-19 की वजह से बने हालात सामान्य नहीं होते है, तो परीक्षाओं को आयोजित कराने के लिए ‘ओपन बुक’ मोड को अपनाया जाएगा। इसके जरिए स्टूडेंट्स घरों में ही बैठकर परीक्षाएं देंगे और यूनिवर्सिटी के पोर्टल से परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर को डाउनलोड कर हल करेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को दो घंटे का समय दिया जाएगा, तय समय के अंदर स्टूडेंट्स अपनी आंसरशीट को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके अलावा स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग और नॉन कॉलेजिएट वीमेन्स एजुकेशन बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन भी एक जुलाई से ही किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं का आयोजन तीन शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षाओं को जल्द खत्म करने के लिए रविवार को भी विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं की अवधि को तीन से दो घंटे का किया गया है। इससे पहले यूजीसी ने भी विश्वविद्यालयों को परीक्षाओं की अवधि तीन से दो घंटे करने का निर्देश दिया था। परीक्षा के बारे में यूनिवर्सिटी एक नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर अपलोड किया है।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …