Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
हाजी अली दरगाह में महिलाओं का मजार तक प्रवेश शुरू - Biyani Times
Breaking News

हाजी अली दरगाह में महिलाओं का मजार तक प्रवेश शुरू

मुबंई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुंबई की प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह में मजार तक महिलाओं का प्रवेश मंगलवार से शुरू हो गया है। अब महिलाएं बिना रोक-टोक के मजार तक जा सकेंगी। सबसे पहले भारतीय मुस्लिम आंदोलन से जुड़ी महिलाओं ने दरगाह के मुख्य हिस्से में प्रवेश कर ये शुरूआत की। आंदोलन कर महिलाओं ने दो साल पहले पुरूषों की तरह ही महिलाओं को भी मजार तक जाने के हक के लिए पहले से जारी पाबंदी के खिलाफ कोर्ट में याचिक दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 24 अक्टूबर को ही दरगाह में मजार तक पुरूषों की ही तरह महिलाओं को जाने की अनुमति दिए जाने का फैसला सुनाया था। जिसके बाद दरगाह ट्रस्ट की और से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए चार सप्ताह तक का वक्त मांगा था। दरगाह में महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए है। देशभर में महिलाओं ने इस फैसले पर खुशी जताई है ।

Check Also

बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने ग्रामीण भारत को बनाया स्वस्थ और जागरूक

जयपुर। बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के उन्नत भारत अभियान क्लब ने एक बार …