गांधीनगर। गुजरात में लगातार छठवीं बार विधानसभा चुनाव जीतने वाली बीजेपी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 26 दिसम्बर को हुआ। विजय रूपाणी ने दूसरी बार सीएम और नितिन पटेल ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। पटेल-पाटीदार कम्यूनिटी से 8 मंत्री बनाए गए। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11ः30 बजे आयोजित किया गया था। किसी राज्य की शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार 18 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। प्रोग्राम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोड शो भी किया। पार्टी प्रेसीडेट अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, साधु-संत और 4 हजार वीवीआईपी मौजूद रहे।
Check Also
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नई दिल्ली,। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र …