Breaking News

9 घंटे 22 मिनट में 47 किमी तैर पहली तैराक बनीं गौरवी

लगभग 15 वर्ष की आयु वाली गौरव सिंघवी ने अरब सागर में पहले 16, फिर 36 किलोमीटर की तैराकी का रिकॉर्ड बनाने के बाद मंगलवार को जूहू बीच से गेटवे ऑफ इंडिया तक ओपन स्वीमिंग में कुल 47 किमी तैरकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और इस मुकाम को हासिल करने वाली गौरवी देश की पहली तैराक बन गई हैं। गौरवी ने मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे जुहू बीच से शुरूआत कर दोपहर 1:20 बजे तक 9 घंटे 22 मिनट 45 सेकंड में 47 किमी की दूरी तय की। तैराकी के दौरान कचरे का ढेर, मछली पकडऩे के लिए बिछाए गए जाल,विपरीत गति में चलने वाली तेज हवाएं जैसी कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन गौरवी ने साहस दिखाकर हर बाधा को पार किया।

Check Also

Krishna Janmastmi celebration 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कृष्ण लीला दर्शन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “कृष्ण लीला दर्शन …