Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
गुलाबी नगरी से दिल्ली तक बड़े स्टेशन होंगे वाई-फाई - Biyani Times
Breaking News

गुलाबी नगरी से दिल्ली तक बड़े स्टेशन होंगे वाई-फाई

जयपुर। राजधानी गुलाबी नगरी के गांधीनगर रेलवे स्टेशन समेत दिल्ली रेलमार्ग के सभी बड़े स्टेशन वाईफाई होंगे। इसके बाद ऑनलाइन खाना मंगवाना हो या फिर प्रदेश में पर्यटन के लिए वाहन बुक कराना, ट्रेन में बैठे कई काम अंगुलियों के इशारे पर हो सकेंगे। 100 स्टेशनों के वाईफाई होने के बाद रेल मंत्रालय ने अब 200 अन्य स्टेशनों को इस सुविधा से जोड़ने की घोषणा की है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि देश में ए वन और ए श्रेणी के कुल 586 स्टेशन हैं । जानकारी के मुताबिक अब तक 100 रेलवे स्टेशन वाईफाई से जुड़ चुके हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, अजमेर सहित कई रेलवे स्टेशन शामिल हैं। वहीं गांधीनगर, अलवर, रेवाड़ी सहित 200 स्टेशनों को वाईफाई बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …