नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शैक्षिक सत्र 2018-19 से प्रवेश परीक्षाएं पांच महिने पहले शुरू हो सकती है। इसे लेकर प्रशासनिक सहमति बन मिल गई है। हालांक छात्रसंघ एंट्रेस टेस्ट पांच महिने पहले कराए जाने का विरोध कर रहे हैं क्योंकि गरीब और ग्रामीण छात्रों को इससे दिक्कत हो सकती है। इसका निर्णय जेएनयू एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया है। फिलहाल जेएनयू में प्रवेश के लिए परीक्षा मई में होती है लेकिन इसे दिसंबर माह में ही कराया जा सकता है। प्रशासनिक तौर पर ये माना जा रहा है कि जुलाई –अगस्त तक एडमिशन प्रोसेस चलता है, तब तक बेस्ट स्टूडेंट दूसरी जगहों पर एडमिशन ले चुके होते हैं। जबकि छात्रसंघ का कहना है कि ऐसा करना ठीक नहीं है। क्योंकि दिसंबर तक छात्रों का कोर्स पूरा नहीं होता है। बैठक में टेस्ट की फीस बढाने को लेकर भी फैसला किया गया।
Check Also
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय
जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …