Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्‍व में कांग्रेस लड़ेगी पंजाब विधानसभा चुनाव - Biyani Times
Breaking News
नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्‍व में कांग्रेस लड़ेगी पंजाब विधानसभा चुनाव
नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्‍व में कांग्रेस लड़ेगी पंजाब विधानसभा चुनाव

नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्‍व में कांग्रेस लड़ेगी पंजाब विधानसभा चुनाव

तानिया शर्मा

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा है कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में लड़ेगी.रावत ने रविवार को कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए सिद्धू बेहद लोकप्रिय हैं.

रावत ने कहा

‘हालांकि (राज्‍य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा) निर्णय कांग्रेस अध्‍यक्ष लेंगी लेकिन मौजूदा स्थितियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत सीएम कैबिनेट के साथ चुनाव लड़ा जाएगा जिसके प्रमुख सिद्धू बेहद लोकप्रिय हैं. ‘ रावत ने यह भी कहा कि चरणजीत सिंह चन्‍नी को पंजाब का अगला सीएम बनाने का फैसला सर्वसम्‍मति से हुआ

पंजाब का प्रभार छोड़ने की रावत की इच्छा जल्द होगी पूरी

कांग्रेस नेतृत्व पंजाब प्रभारी हरीश रावत की प्रभार छोड़ने की इच्छा जल्द ही पूरी कर देगा। कहने को पंजाब में सब ठीक होने के बाद रावत को उत्तराखंड चुनाव के लिए मुक्त किया जाना है लेकिन नेतृत्व को भी अब लगने लगा है कि बतौर प्रभारी हरीश रावत की हाल की बयानबाजी ने पंजाब में चीजों को उलझाया जिसने आग में घी का काम किया है।

चन्नी के फैसले पर नेतृत्व वाहवाही और राजनीतिक संदेश की उम्मीद लगाए था, लेकिन रावत के बयान ने पार्टी की चुनावी रणनीति और महत्वपूर्ण फैसले पर पानी फेर दिया।

सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

वहीं राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पार्टी विधायकों द्वारा सर्वसम्मति से समर्थित अपना रुख राज्यपाल के सामने पेश किया है. शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 11 बजे होगा. चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह लेंगे, जिन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

चमकौर साहिब सीट से हैं विधायक

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की चमकौर साहिब सीट से कांग्रेस के विधायक हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के चरनजीत सिंह को करीब 12,000 वोटों के अंतर से हराया था. इससे पहले 2012 के चुनावों में उन्होंने करीब 3,600 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. चरणजीत सिंह चन्नी युवा कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं और इस दौरान वे राहुल गांधी के करीब आए थे.

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …