Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
21वे कामनवेल्थ गेम्स की आज से शुरुआत - Biyani Times
Breaking News

21वे कामनवेल्थ गेम्स की आज से शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आज से 21वे कामनवेल्थ गेम्स का आगाज़ होगा. केरारा स्टेडियम में यह ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार 2.30 बजे होगी. यह सेरेमनी 3 घंटे 15 मिनट तक चलेगी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रों की परेड भी आयोजित की जाएगी इसमें भारतीय दल 38वे स्थान पर उतरेगा. रियो ओलिंपिक की सीवर मेडलिस्ट पी.वी. सिन्धु दल की अगवाई करेंगी. भारत के 218 खिलाडी 15 खेलो में हिस्सा लेंगे. यह विदेश में हुए कामनवेल्थ गेम्स में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है. 12 दिन तक चलने इस इवेंट में 53 देशों की 71 टीमें के 6600 खिलाडी हिस्सा ले रहे है.  गुरुवार से मुकाबलों की शुरुवात होगी. भारत के लिए २ चुनोतियाँ स्पष्ट है, एक तो मैडल तालिका में टॉप-4 पर काबिज़ रहना और अपने ओवरआल मैडल काउंट को 500 के पार ले जाना.भारत ने अब तक 16 कामनवेल्थगेमों में हिस्सा लेते हुए 155 गोल्ड सहित 438 मैडल जीते है. बहरत को 500 का आंकड़ा छूने के लिए 62 पदकों की ज़रूरत है.

इस बार  कामनवेल्थ गेम्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किये गये है.ड्रोन को गिराने वाली गन एथलीटों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए काम में ली जा रही है. इस दौरान 3500 पुलिसकर्मियों और 2000 से अधिक सेनिकों को अतिरिक्त तेनती की गयी है. भारतीय बेद्मिन्तों खिलाडी पी.वी.सिन्धु और किदम्बी श्रीकांत को महिला और पुरुष सिंगल्स में टॉप सीडिंग दी गयी है. सिन्धु और साईना नेहवाल को पहले राउंड में बाई मिली है जिसका मतलब है की इन दोनों खिलाडियों को अपना पहला राउंड नहीं खेलना होगा वे सीधे दुसरे राउंड को खेलेंगी. उम्मीद है कि इस बार के कामनवेल्थ गेम्स से भारत की पदक तालिका की स्थिति में सुधर होगा.

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …