Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
भारत की मेहमान नवाजी के कायल हुए जापानी मेहमान - Biyani Times
Breaking News

भारत की मेहमान नवाजी के कायल हुए जापानी मेहमान

जयपुर, 30 दिसम्बर। विद्याधर नगर स्थित बियानी गर्ल्स कॉलेज और कुश्यु यूनिवर्सिटी, जापान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय इंटरनेशनल रिसर्च ऑपरच्युनिटी प्रोग्राम का समापन समारोह कॉलेज के ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित किया गया। कॉलेज के रिसर्च एण्ड डवलपमेंट डायरेक्टर डॉ. मनीष बियानी के निर्देशन में संचालित इस कार्यक्रम मे जापान की कुश्यु यूनिवर्सिटी के 17 सदस्य और बांग्लादेश से 2 सदस्य भाग लिया। कार्यक्रम के तहत दो टीमें बनाई गई। एक टीम हैल्थकेयर और मेडिकल की रही और दूसरी वेस्ट मैनेजमेंट और एनवॉयरमेंट की। समापन समारोह में बांग्लादेश से आए डॉ. मारूफ ने अपनी टीम की ओर से संचालित कई रिसर्च प्रोजेक्टस के बारे में जानकारी दी।
गौरतलब है कि 7 दिवसीय कार्यक्रम के अर्न्तगत सभी सदस्यों को जयपुर भ्रमण करवाया गया। जिसके तहत उन्हें हवामहल, सिटी पैलेस , नाहरगढ और बिडला मंदिर ले जाकर भारत की संस्कृति के बारे में बताया गया। दोनों टीमों को जयपुर के एजुकेशन और हैल्थ सेक्शन के बारे में बताते हुए जयपुर के संस्कार पब्लिक स्कूल और हॉस्पिटल का भ्रमण करवाया गया। कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों ने भारतीय गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। भारत में बिताए पिछले 7 दिन के अनुभवों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत हमेशा मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है, ऐसा हमने केवल सुना था, लेकिन इन दिनों में महसूस भी कर लिया। कार्यक्रम में हाल ही में जापान से लौटी बियानी गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं चेष्टा चौधरी और ऐश्वर्या अग्रवाल और फैकल्टी मेम्बर कनिका जोशी ने जापान में बिताए दिनों का अनुभव शेयर करते हुए कहा कि तकनीक, संस्कृति, आत्मनिर्भरता और कृतार्थ की भावना जापान के लोगों से सीखी जानी चाहिए। स्टूडेंट् लाईफ में इस तरह की लर्निंग ओपरचुनेटी जब भी मिले उसे नहीं गवाना चाहिए।
कॉलेज के एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने बताया कि 7 दिवसीय इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च को बढावा देना था।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …