Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
CLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा - Biyani Times
Breaking News
CLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षाCLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा
CLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा

CLAT 2021: अब 9 मई नहीं 13 जून को होगी परीक्षा

CLAT 2021: विधि प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की तारीख में बदलाव किया गया है। परीक्षा आयोजित करने वाली बॉडी कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) ने बुधवार, 6 जनवरी 2021 को क्लैट परीक्षा पोर्टल consortiumofnlus.ac.in पर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार अब यह परीक्षा 13 जून, 2021 को आयोजित की जाएगी। पहले इस परीक्षा के लिए 09 मई, 2021 की तिथि निर्धारित की गई थी। 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के चलते बदली गई तिथि 

– सीएनएलयू के नोटिस के अनुसार क्लैट 2021 की तिथि में संशोधन हाल ही जारी हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम को देखते हुए किया गया है। क्लैट की तिथि बोर्ड परीक्षा की तिथि से क्लैश हो रही थी। बता दें कि क्लैट परीक्षा का आयोजन देश भर में स्थित विभिन्न राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (एनएलयू) में पांच वर्षीय बैचलर्स डिग्री (एलएलबी) पाठ्यक्रम और मास्टर्स डिग्री (एलएलएम) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए कई स्टूडेंट्स क्लैट यूजी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। इसके चलते ही परीक्षा की तिथि में बदलाव किए गए हैं।

CLAT 2021 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन: 

क्लैट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। क्लैट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सत्यापन के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर मान्य होने के बाद मोबाइल नंबर और पंजीकरण के समय दिए गए पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन किया जा सकेगा। उसके बाद फॉर्म खुलेगा।

सोर्स लिंक- अमर उजाला

Check Also

बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने ग्रामीण भारत को बनाया स्वस्थ और जागरूक

जयपुर। बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के उन्नत भारत अभियान क्लब ने एक बार …