Breaking News

शिक्षाविद हुए सम्मानित

अनुष्का शर्मा

 

 

जयपुर | श्री रामदास राठी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्व. रामदास राठी की 13वीं पुण्यतिथि पर राजस्थान चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान स्मॉल स्केल इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि राजस्थान चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के.एल जैन रहे। कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर अल्पना कॉटेज एंव बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी को शिक्षाविद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा खेल व समाज सेवा के लिए अन्य को भी सम्मानित किया गया। मौके पर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष केंदार भाला,महामंत्री मनोज मूंदड़ा और समाज के संयुक्त मंत्री ब्रजमोहन बाहेती व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Check Also

June 2026 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – JUNE 2026 Edition