वर्ल्ड फोटो डे पर देखे राजस्थान की खूबसुरती

अंजलि तंवर

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके

राजस्थान का नाम आते ही लोगों के जहन में एक तस्वीर उभरती है, यहां के रेतीले धोरे, लेकिन आज हम आपको 6 जिलों की तस्वीरें दिखा रहे हैं।राजस्थान की वो खूबसूरती, जिन्हें निहारते ही आपके मन में उतरी धोरों की छवि भी बदल जाएगी।

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर देखिए यहां के महल से लेकर ऊंची पहाड़ियों पर बने किले, जहां सूर्य की पहली किरण पड़ती है।

साढ़े तीन हजार सीढ़ियों वाली बावड़ी, 100 टापूओं वाला शहर और प्राकृतिक छटाएं बिखेरते जंगलों की वो तस्वीरें, जो सीधे आपके मन में उतर जाएंगी और झलक उठेगा रंग-बिरंगा राजस्थान।

1.मुकुंदरा हिल्स नेशनल

मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क
                              मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क

कोटा के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक मुकुंदरा हिल्स नेशनल पार्क कोटा शहर से 56 किलोमीटर दूर बूंदी के पास स्थित है। जिसे दर्रा वन्यजीव अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है।

यहां विदेशी जानवरों के साथ ही विभिन्न पौधों की प्रजातियों, सांभर हिरण, एशियाई हाथी और एल्क निवास करते हैं।

पहले के वक्त यह जगह राजा महाराजाओं के शिकार के लिए पहचानी जाती थी।

2.उम्मेद भवन पैलेस

उम्मेद भवन पैलेस
                                                        उम्मेद भवन पैलेस

उम्मेद भवन पैलेस  राजस्थान के जोधपुर में स्थित एक बेहद ही शानदार और खूबसूरत महल है। भारत के मध्य काल में निर्मित यह महल अपने इतिहास और बेहतरीन संरचना के लिए पूरे विश्व भर में विख्यात है।

जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस का निर्माण उस समय के महाराजा उम्‍मेद सिंह ने वर्ष 1929 से शुरू करवाया और यह महल साल 1943 में बनकर पूरा हुआ था।

कहा जाता है कि यह महल दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है। लगभग तीस हजार से भी अधिक लोगों ने दिनरात मेहनत करके इसका निर्माण किया है।

3.बांसवाड़ा

बांसवाड़ा
                                                    बांसवाड़ा

हरियाली से लथपथ बांसवाड़ा राजस्थान  के दक्षिणी हिस्से में बसा हुआ है। जहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ माही नदी का लगभग 40 किलोमीटर का क्षेत्र बांसवाड़ा की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

इसके साथ ही माही के बैकवाटर में 107 से ज्यादा छोटे-बड़े टापू बांसवाड़ा की पहचान बन चुके हैं।

जहां आज भी आदिवासी अंचल के लोग प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

4.सैंड ड्यून्स विलेज

सैंड ड्यून्स विलेज
                                           सैंड ड्यून्स विलेज

नागौर का खींवसर सैंड ड्यून्स विलेज राजस्थान के साथ देश भर के पर्यटकों की पसंद है।

रेगिस्तान के बीच पानी का एक छोटा सा तालाब और चारों तरफ खेजड़ी के पौधों के बीच बनी झोपड़ियां काफी आकर्षक और मनमोहक लगती है।

5.चित्तौड़गढ़ का किला

चित्तौड़गढ़ का किला 
                                     चित्तौड़गढ़ का किला

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के किले को न सिर्फ राजस्थान का गौरव माना जाता है, बल्कि यह भारत के सबसे विशालकाय किलों में से भी एक है, जिसका निर्माण 7वीं शताब्दी में मौर्य शासकों ने किया था।

करीब 700 एकड़ की जमीन में फैला यह विशाल किला अपनी भव्यता, आर्कषण और सौंदर्य की वजह से साल 2013 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

6.आमेर महल

आमेर महल
                                                     आमेर महल

जयपुर का आमेर महल अपनी अनोखी बनावट के साथ ऐतिहासिक इतिहास को समेटे हुए हैं जिस वजह से हर साल लाखों की संख्या में सैलानी भारत सिर्फ आमेर महल देखने पहुंचते हैं।

सावन के दौरान आमिर महल का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। अरावली पर्वत शृंखला के बीच बने इस महल के चारों और पहाड़ियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं।

Check Also

INDIA ब्लॉक की बैठक आज:सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा, TDP-JDU के समर्थन लेने पर भी चर्चा होगी

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने …