Breaking News
सलमान ने धमकी मिलने की बात से किया इनकार, कहा - किसी से कोई विवाद नहीं
सलमान ने धमकी मिलने की बात से किया इनकार, कहा - किसी से कोई विवाद नहीं

सलमान ने धमकी मिलने की बात से किया इनकार, कहा – किसी से कोई विवाद नहीं

सलमान खान को पिछले दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी। पुलिस ने एक्टर के घर पर जाकर पूछताछ की सलमान को धमकी मिली थी कि उनको भी सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा। इस पूरे मामले पर मंगलवार को सलमान खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में किसी भी व्यक्ति से धमकी, धमकी भरे कॉल या किसी के साथ विवाद से इनकार कर दिया है।

सलमान ने कही यह बात
सलमान खान ने स्टेटमेंट में कहा, “धमकी वाले लेटर को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है. आजकल तो मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है. मैं लॉरेंस बिश्नोई के बारे में साल 2018 से जानता हूं, जब उन्होंने धमकी दी थी। मैं नहीं जानता कि आखिर गोल्डी बरार कौन है,” मुंबई पुलिस के सूत्र के हवाले से उन सवालों के बारे में पता लगा है जो सलमान खान से इन्वेस्टिगेशन के दौरान पूछे गए हैं।

बता दें कि बीते दिनों रविवार शाम सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना मिली थी, जिसमें दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में हिंदी में लिखा गया था कि जल्द ही तुम दोनों का भी सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल हो जाएगा। इसके साथ ही पत्र में एलबी और जीबी का साइन था।इससे पहले, पुलिस ने जांच के सिलसिले में अभिनेता के पिता, प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान का बयान दर्ज किया था।

सलीम खान को पत्र एक बेंच पर मिला, जहां वह रोजाना सुबह जागिंग के बाद बैठते हैं। धमकी मिलने के बाद, पुलिस ने उपनगरीय बांद्रा में अभिनेता के आवास के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी थी।पुलिस के अनुसार, सलीम खान को पत्र एक बेंच पर मिला, जहां वह रोजाना सुबह जागिंग के बाद बैठते हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें पत्र सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के करीब अपने और सलमान के नाम से मिला, जिसके बाद, मुंबई पुलिस ने कहा कि बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और आगे की जांच शुरू कर दी गई थी।

Check Also

Gulabi student exchange programme 2026 news

गणेश चतुर्थी पूजन के साथ गुलाबी एक्सचेंज प्रोग्राम का शुभारंभ

भारत-जापान सांस्कृतिक संवाद को मिली नई उड़ान, ओरिएंटेशन प्रोग्राम में जापानी विद्यार्थियों का स्वागत; जयपुर …