Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
नेपाली राष्ट्रपति ने बुलाई संविधान संशोधन पर बैठक, भारत ने दिया समर्थन - Biyani Times
Breaking News

नेपाली राष्ट्रपति ने बुलाई संविधान संशोधन पर बैठक, भारत ने दिया समर्थन

काठमांडू। नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देव भंडारी ने रविवार को संविधान संशोधन को लेकर सर्वदलीय बैठक में चर्चा की। इससे पहले शनिवार को नेपाल भारतीय राजदूत रंजीत राय ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे के नेताओं को लंच पर बुला कर बातचीत की और उन्हें संविधान संशोधन पर भारत की सहमति से अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर रविवार को विपक्ष ने संसद की कार्यवाही लगातार तीसरे बाधित करते हुए मुख्य विपक्षी दल सीपीएन यूएमएल सहित पांच विपक्षी दलों ने सरकार से संविधान संशोधन प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। नेपाल कृषक कामगार पार्टी की सांसद अनुराधा थापा ने आरोप लगाया कि नेपाल में संविधान संशोधन राष्ट्रविरोधी है और विदेशी शक्तियों के इशारे पर किया जा रहा है। इसलिए विभिन्न मतभेद और विरोध के कारण नेपाली राष्ट्रपति विद्या देव भंडारी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …