Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
नीरज चोपड़ा के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को मनेगा जैवलिन थ्रो डे - Biyani Times
Breaking News
नीरज चोपड़ा के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को मनेगा जैवलिन थ्रो डे
नीरज चोपड़ा के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को मनेगा जैवलिन थ्रो डे

नीरज चोपड़ा के सम्मान में हर साल 7 अगस्त को मनेगा जैवलिन थ्रो डे

अनुष्का शर्मा

नीरज चोपड़ा के सम्मान में मनाया जाएगा भारतीय एथलेटिक्स

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने टोक्यो ओलंपिक की भारतीय एथलेटिक्स टीम को सम्मानित किया है जिसमें नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं, जो 7 अगस्त को अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

गौरतलब है कि 9 अगस्त को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और कांस्य विजेता पीवी सिंधु को छोड़कर सभी पदक विजेताओं ने भाग लिया था।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का बड़ा ऐलान

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में गोल्ड मेडल जीत ने पूरे भारत को जश्न मनाने का मौका दे दिया है। चूंकि उन्होंने करोड़ो भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया है, इसलिए देश भी खुले मन से उन्हें सम्मानित कर रहा है और उपहार दे रहा है। इसी कड़ी में, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) के योजना आयोग के अध्यक्ष ललित भनोट ने मंगलवार, 10 अगस्त को घोषणा की कि समिति ने भाला फेंक खेल को बढ़ावा देने का फैसला किया है जिसमें वे हर साल 7 अगस्त को कंपटीशन का आयोजन करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी के फोन ने प्रोत्साहित कियाः नीरज चोपड़ा

इस बीच, भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बताया है कि जब पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया तो उन्हें ‘बहुत अच्छा’ लगा। उन्होंने कहा- ‘देश के खिलाड़ियों से पीएम बात करें, ये बड़ी बात है। इससे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है’। नीरज ने आगे कहा कि ‘उन्होंने संघ के सहयोग से गोल्ड मेडल जीता है और अब उनका अगला टारगेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप है।’

नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक जीत

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का पहला गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है और साथ ही, मेगा-इवेंट में एथलेटिक्स में पदक जीतने के देश के 100 साल के लंबे इंतजार को भी खत्म कर दिया है। नीरज ने पहले राउंड में, अपना क्वालीफिकेशन रिकॉर्ड तोड़ा और उनका पहला थ्रो 87.03 मीटर, दूसरा थ्रो 87.58 मीटर और तीसरा थ्रो 76.79 मीटर था। नीरज चोपड़ा के दूसरे थ्रो ने उन्हें दूसरे राउंड में पहुंचा दिया। दूसरे राउंड में, चोपड़ा के पहले दो थ्रो को फाउल माना गया और आखिरी थ्रो लगभग 84 मीटर ऊंचा था।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …