Sunday , December 3 2023
Home / Sports / भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा
भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा
भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा

भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में फहराया तिरंगा

तानिया शर्मा

पूरा भारत देश 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने लंदन में तिरंगा फहराया। उनके साथ कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) समेत टीम के अन्य खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे। टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड में है और टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है।

टीम इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो किया शेयर

टीम इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो रविवार 15 अगस्त के मौके पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में विराट तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं. उनके साथ कोच शास्त्री भी खड़े हैं। एक मिनट 40 सेकंड के इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी राष्ट्रगान भी गाते हैं।

इस वीडियो को अभी तक करीब एक घंटे में ही 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विश्वास नाम के एक यूजर ने इस पर कमेंट में लिखा, ‘वाह, कितना अच्छा है ये। हमने अपना तिरंगा इंग्लैंड में फहराया है, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सभी को।’

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रही है। दोनों के बीच सीरीज में पांच मैच खेले जाने हैं। पहला मुकाबला नॉटिंघम में बारिश और खराब मौसम के चलते ड्रॉ रहा था। दूसरा टेस्ट मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने

इससे पहले सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद वहां मौजूद टोक्यो ओलंपिक के सभी खिलाड़ियों की सराहना की। बात करें भारतीय क्रिकेट टीम की तो वह जून से ही ब्रिटेन में मौजूद है। टीम ने इस दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जिसमें उसे न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है।

Check Also

1463 दिन बाद रद्द हुआ IPL मैच

1463 दिन बाद रद्द हुआ IPL मैच

Share this on WhatsAppइंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को 2 मुकाबले खेले गए। लखनऊ के …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app