Breaking News

जबरन रिटायर होंगे नकारा अफसर

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने लापरवाही बरतने और पीएम नरेन्द्र मोदी की योजनाओं में रोड़ा बन रहे अफसरों को जबरन नौकरी से निकालने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक पीएमओ यानि प्रधानमंत्री कार्यालय ने ऐसे सभी अधिकारियों की सूची तैयार करने को निर्देश दिए हैं। पीएमओ ने काम में लापरवाही बरतने और गैर जिम्मेदार व्यवहार करने वाले ब्यूरोक्रेट्स को अखिल भारतीय सेवा नियमों 1958 के नियम 16(3) के तहत जनहित में समय पूर्व सेवानिवृत्ति के लिए कहा है। पीएमओ ने सभी अधिकारियों के काम की समीक्षा की रिपोर्ट 31 जनवरी तक देने के लिए कहा है। पीएमओ के अधिकारियों का कहना है कि कामचोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से अधिकारियों की ये धारणा टूटेगी की जनता के खिलाफ काम करने पर भी उनकी नौकरी पर आंच नहीं आएगी।

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …