Breaking News

अजमेरी गेट की तरह चांदपोल भी बनेगा खूबसूरत

जयपुर, जिस तरह अभी किशनपोल बाजार को स्मार्ट रोड बनाने का काम किया जा रहा है ठीक वैसे ही अब चांदपोल बाजार व त्रिपोलिया बाजार की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कार्य आरंभ हो गया है। अजमेरी गेट को निखारने के बाद मुख्यमंत्री से मिली तारीफ के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी आगामी ६ माह में गुलाबी शहर की चारदीवारी के बाजारों का सौन्दर्यीकरण करने की तैयारी में जुट गई है।अब चांदपोल बाजार के गेट के दोनों तरफ फाउंटेन लगाए जाएंगे। इसे अजमेरी गेट की तरह ही विकसित किया जाएगा। इसके अलावा अफसरों ने पूरे बाजार से अतिक्रमण हटाए जाने की भी तैयारी कर ली है। स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से चांदपोल व त्रिपोलिया बाजार में सबसे पहले ड्रेनेज सिस्टम को नया रूप दिया जाएगा। ताकि बारिश के दौरान शहर के पानी का सही तरीके से निकास हो सके। स्मार्ट सिटी के सीईओ रवि जैन ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के बाद चांदपोल बाजार में डक्ट बनाया जाएगा, जिसमें सभी केबल व लाइनें भीतर ही रहेंगी। अभी बाजार में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है जिसे हटाकर लाइनें अंडरग्राउंड डाली जाएंगी।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …