Breaking News

बस्तर के लिए वरदान बनी ब्राजील के शख्स की गलती, दुनियाभर में हो रहा इस जिले का नाम

बस्तर: कई बार किसी इंसान की गलती दूसरे के लिए वरदान साबित होती है. ऐसा ही छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हुआ है. काफी समय पहले यहां ब्राजील से आए किसी शख्स ने वहां से लाए गए बादाम खाकर उसके बीज यहां फेंक दिए थे. उन्हीं बीजों से यहां तैयार हुए बादाम के पेड़ों की वजह से इस इलाके का नाम दुनियाभर में हो रहा है. छत्तीसगढ़ का जंगली इलाका कई तरह की औषधीय पौधों के लिए तो प्रसिद्ध है ही, लेकिन अब प्रदेश के जंगल में ब्राजील में मिलने वाले जंगली बादाम के बस्तर में मिलने से छत्तीसगढ़ को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिल गई है.

बताया जाता है कि ब्राजील बादाम कार्बोहाइड्रेट और हाइडेंसिटी लिपिड्स से लबरेज होने के कारण शरीर के लिए बेहद लाभकारी है. दक्षिण अफ्रीका के ब्राजील के जंगलों में मिलने वाले इस जंगली बादाम का एक पेड़ माचकोट के जंगल में मिला है.

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …