Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
सात भारतीय स्टार्टअप को आगे बढ़ने में मदद करेगा गुगल - Biyani Times
Breaking News

सात भारतीय स्टार्टअप को आगे बढ़ने में मदद करेगा गुगल

गुगल भारतीय स्टार्ट अप को शानदार अवसर मुहैया करवा रहा है क्योंकि उनको उत्पाद और इंजिनियरिंग में उन बेहतरीन प्रेक्टिस का फायदा मिलेगा जो सिलिकॉन वेली में अपनाई जाती है। जिससे तकनीकी दुनियां में गुगल के तीसरे लॉन्च पैड एक्सलेरेट प्रोग्राम (एलईपी) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। गुगल की ओर से जारी सूची में तीसरे बैच में भाग लेने के लिए 24 कंपनीयों को चुना गया है। उसमें सात भारतीय स्टार्टअप भी शामिल है। यह प्रोग्राम 30 जनवरी 2017 से शुरू होगा । गुगल की 20 से ज्यादा टीमें नए एप स्टार्टअप को जानकारी मुहैया कराएगी। 3 महिने के इस प्रोग्राम की शुरूआत दो सप्ताह के बूट केंप से होगी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली अन्य स्टार्टअप ब्राजील, इंडोनेशिया, मैक्सिको, कोलंबिया, अर्जेंटिना, फिलिक्स, थाईलेंड और वियतनाम के हैं।

Check Also

बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने ग्रामीण भारत को बनाया स्वस्थ और जागरूक

जयपुर। बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के उन्नत भारत अभियान क्लब ने एक बार …