Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
एयरटेल इस महीने से शुरू करेगी 5G - Biyani Times
Breaking News
एयरटेल इस महीने से शुरू करेगी 5G
एयरटेल इस महीने से शुरू करेगी 5G

एयरटेल इस महीने से शुरू करेगी 5G

देश में इस महीने 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ एग्रीमेंट साइन किया है। उधर, जियो ने भी 15 अगस्त को पूरे देश में 5G नेटवर्क सर्विस लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। 5G लॉन्च होने के बाद इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाएगी। एयरटेल के MD और CEO गोपाल विट्टल ने बताया कि कंपनी पूरी दुनिया के बेस्ट टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ काम करके देश के कस्टमर्स को 5G कनेक्टिविटी का फुल बेनिफिट देगी।

5G इंटरनेट सेवा के शुरू होने से भारत में काफी कुछ बदलने वाला है। इससे न सिर्फ लोगों का काम आसान होगा, बल्कि एंटरटेनमेंट और कम्युनिकेशन सेक्टर में भी काफी कुछ बदल जाएगा। 5G के लिए काम कर रही कंपनी एरिक्सन का मानना है कि 5 साल में भारत में 50 करोड़ से ज्यादा 5G इंटरनेट यूजर की संख्या होने वाली है।

इन शहरों के यूजर्स को सबसे पहले मिलेगी 5G स्पीड
शुरुआती फेज में एयरटेल अपनी 5G सर्विस को बड़े मेट्रो शहर और कुछ अर्बन सेंटर्स में शुरू कर सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी 30 हजार से ज्यादा साइट्स को एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग से मिलने वाले 5G इक्विपमेंट्स से अपग्रेड करेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल की 5G सर्विस को सबसे पहले दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नै और ऐसे ही कुछ दूसरे बड़े शहरों के यूजर यूज कर पाएंगे। इस बारे में कंपनी आने वाले दिनों में जानकारी दे सकती है।

4G से करीब 10%-15% महंगी होगी 5G सर्विस
टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले कहा था कि 5G सर्विसेज का टैरिफ इंडस्ट्री तय करेगी। इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। वहीं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 5G सर्विसेज के टैरिफ को 4G के बराबर लाने से पहले शुरुआत में इसे 10-15% के प्रीमियम पर पेश किया जाएगा।

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …