कांग्रेस यूपी लिस्ट 2022 : कांग्रेस ने जारी किए 28 और प्रत्याशियों की सूची, 11 11 महिलाएं शामिल
कांग्रेस यूपी लिस्ट 2022 : कांग्रेस ने जारी किए 28 और प्रत्याशियों की सूची, 11 11 महिलाएं शामिल

कांग्रेस यूपी लिस्ट 2022 : कांग्रेस ने जारी किए 28 और प्रत्याशियों की सूची, 11 महिलाएं शामिल

कांग्रेस यूपी लिस्ट 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में अच्‍छे प्रदर्शन के लिए कांग्रेस जी-जान से जुटी है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार किसी दल से गठबंधन नहीं किया है। सभी 403 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार खड़े कर रही है। पार्टी के चुनाव अभियान की कमान खुद महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है। इस बीच सोमवार को पार्टी ने 28 उम्‍मीदवारों की एक और लिस्‍ट जारी की। इस लिस्‍ट में 11 महिलाओं के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने इस बार 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। अभी तक जारी उम्‍मीदवारों में इसका पालन किया गया है।

अमेठी से आशीष शुक्ला को उतारा
कांग्रेस ने अमेठी से आशीष शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। अब तक कांग्रेस ने 373 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें से 173 महिलाओं को टिकट दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देना की घोषणा की है।

सोमवार को जारी लिस्‍ट में हांडिया से रीना देवी बिंद, चैल से तलत अजीम, मेजा से माधवी राय, करछना से रिंकी सुनील पटेल के नाम का ऐलान किया गया है। कटेहरी से निशात फातिमा, बालहा से किरण भारती तरबगंज से त्वारिता सिंह, मनकापुर से संतोष कुमारी, बांसगांव से पूनम आजाद, चिल्‍लूपार से सोनिया शुक्‍ला और घोसी से प्रियंका यादव के नाम हैं।

केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए 28 प्रत्याशियों की सूची जारी
ये हैं कांग्रेस उम्‍मीदवारों के नाम
विधानसभा क्षेत्र – प्रत्याशी

1. अमेठी — आशीष शुक्ला
2. इसौली — बी एम यादव
3. कुंडा — योगेश यादव
4. विश्वनाथगंज — प्रशांत सिंह
5. चैल — तलत अजीम
6. सोरांव — मनोज पासी
7. फूलपुर — सिद्घनाथ मौर्य
8. हांडिया — रीना देवी बिंद
9. मेजा — माधवी राय
10. करछना — रिंकी सुनील पटेल
11. इलाहाबाद पश्चिम — तस्लीमुद्दीन
12. कोरांव — राम कृपाल कौल
13. कटेहरी — निशात फातिमा
14. बालहा — किरण भारती
15. महसी — राजेश तिवारी
16. तरबगंज — त्वारिता सिंह
17. मनकापुर — संतोष कुमारी
18. गौरा — रामप्रताप सिंह
19. कपिलवस्तु — देवेंद्र सिंह गुड्डू
20. कैप्रियागंज — सुरेंद्र निषाद
21. सजनवां — मनोज यादव
22. चौरी चौरा — जितेंद्र पांडेय
23. बांसगांव — पूनम आजाद
24. चिल्लूपार — सोनिया शुक्ला
25. खड्डा — धनंजय सिंह पहलवान
26. पडरौना — मोहम्मद जहीरुद्दीन
27. फाजिलनगर — सुनील मनोज सिंह
28. घोसी–प्रियंका यादव

Check Also

What you think today becomes what you achieve tomorrow.

Every great achievement begins as a small thought in the mind of someone who dared …