Breaking News
Home / Sports / टोक्यो ओलिंपिक : भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4-3 से जीता

टोक्यो ओलिंपिक : भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4-3 से जीता

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। इससे टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के बीच होने वाले पूल-A मैच से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे। वंदना ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं।

टोक्यो ओलिंपिक में 9वें दिन डिस्कस थ्रो कैटेगरी से भारत के लिए अच्छी खबर आई। यहां कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर का थ्रो करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफिकेशन राउंड में कमलजीत समेत सिर्फ 2 महिला एथलीट ही 64 मीटर का आंकड़ा छूने में सफल रहीं। फाइनल 2 अगस्त को होगा।

भारत के आगे साउथ अफ्रीका पस्त

भारत महिला टीम ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के चौथे मिनट में ही नवनीत कौर के पास पर वंदना ने गोल दाग कर भारत 1-0 से आगे कर दिया। पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका टीम ने गोल कर बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में वंदना ने एक गोल कर टीम को एक फिर 2-1 से आगे कर दिया।

वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल कर 2-2 की बराबरी की। तीसरे क्वार्टर में रानी रामपाल के पास पर नेहा गोयल ने गोल दागा। वहीं साउथ अफ्रीका ने तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर गोल दाग कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद वंदना ने 49वें मिनट में अपना तीसरा और टीम के लिए चौथा गोल दाग कर भारत को जीत दिला दी।

 

Source- Dainik Bhaskar

Check Also

हर्षोल्लास से मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस

Share this on WhatsAppअनुष्का शर्मा जयपुर, 26 जनवरी। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज  …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app